Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

UP Weather Update: लखनऊ समेत कई जिलों में अगले 3 घंटे में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, 70 किमी/घंटा तक चल सकती हैं हवाएं

Blog Image
906

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लखनऊ, आगरा समेत कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है।

70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार उन्नाव, लखनऊ और हरदोई समेत आसपास के इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

इन जिलों में बारिश और तेज आंधी की चेतावनी

जालौन, इटावा, आगरा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, लखनऊ, बाराबंकी और हरदोई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ गरज-चमक और मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

वहीं प्रयागराज, चित्रकूट, महोबा, बांदा, कौशांबी, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, कानपुर नगर, ललितपुर, झांसी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, कुशीनगर, कन्नौज, सीतापुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

गर्मी और उमस से लोग परेशान

प्रदेश में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। दिन के समय चल रही गर्म पछुआ हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि तराई क्षेत्रों में कुछ समय के लिए पूरवा हवाएं चलने से नमी बढ़ी है, जिससे तापमान में अधिक वृद्धि नहीं हो रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी अधिक होने के कारण 40 डिग्री सेल्सियस का तापमान भी 44 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। जमीन के अत्यधिक गर्म होने के कारण रात के समय भी गर्म हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

बारिश का इंतजार कर रहे किसान

प्रदेश में अगले सप्ताह धान की रोपाई का सीजन शुरू होने वाला है। किसान धान की नर्सरी तैयार करने और खेतों की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन पर्याप्त बारिश न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि किसान सिंचाई के लिए पंपिंग सेट का सहारा ले रहे हैं, लेकिन तेज गर्मी के कारण खेतों की नमी तेजी से खत्म हो रही है। ऐसे में किसान मानसून पूर्व बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि खरीफ फसलों की तैयारियां समय पर पूरी की जा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post