ओंकारेश्वर - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देर शाम भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और आरती में हिस्सा लिया। CM शिवराज ने पत्नी साधना सिंह बेटे कार्तिकेय के साथ लगभग 15 मिनट भगवान ओंकार महाराज मंदिर के गर्भ गृह में बैठकर जलाभिषेक, पूजा-पाठ और आरती की। मंदिर के प्रमुख पुजारी डंकेश्वर दीक्षित ने मुख्यमंत्री एवं परिवार के सदस्यों को जलाभिषेक, पूजा पाठ मंत्र उच्चारण के साथ शयन आरती करवाई। इस दौरान प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम ओमकारेश्वर में बने सैलानी टापू के पर्यटन केंद्र में किया। सुबह अधिकारियों के साथ बैठक कर भोपाल रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विवाह की वर्षगांठ पर किए ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार शाम से ओंकारेश्वर में ठहरे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ये सब भगवान भोलेनाथ की कृपा है। आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन और विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए एकात्म धाम बन रहा है। यह भी भगवान भोलेनाथ की कृपा है। एक तरफ महाकाल लोक दूसरी तरफ आध्यात्मिक घाम है। भगवान की कृपा से भौतिक प्रगति भी जबरदस्त होंगी।