सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023

दिनांक:- 20 अप्रैल 2023
समय :- सुबह 7:04 से दोपहर 12:29 तक।
कुल अवधि :- इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 24 मिनट की रहने वाली है।
सूर्य ग्रहण का सूतक काल- सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू होता है। 
कृपया भारतीय समय अनुसार अपने देश में सूर्य ग्रहण के समय का निर्धारण करें।
 

2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल दिन गुरुवार को आने वाला है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण मनुष्यों के मन एवं शरीर के अंदर की संरचना पर प्रभाव डालता है। इसके कारण कुछ लोगों का इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है और कुछ लोगों का कमजोर हो जाता है। और भी कई तरह के प्रभाव देखने को मिलते हैं। जो लोग ज्योतिष में विश्वास करते हैं वह इस थ्योरी को मानते हैं। आइए जानते हैं कि इस साल का सूर्य ग्रहण विभिन्न 12 राशि के लोगों पर क्या असर डालेगा। 

सूर्य ग्रहण के शुभ अशुभ विचार

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, मेष राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, वृश्चिक राशि, और मकर राशि के जातकों पर सूर्यग्रहण नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा जबकि वृषभ राशि, मिथुन राशि, धनु राशि, और मीन राशि के जातकों पर इस सूर्य ग्रहण का बहुत ही शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 
 
इसी प्रकार की जानकारियों और समाचार के लिए कृपया यहां क्लिक करके हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें