UJJAIN - शहर में बदमाशों के हौसले हुए बुलंद, दिनदहाड़े हुए गोली कांड का लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने...


उज्जैन - भीड़भाड़ वाले इलाका फ्रीगंज में गुरुवार दोपहर को बाइक सवार दो लोगों ने मुंगी चौराहे पर खड़े एक युवक को गोली मार दी, अचानक हुए इस हमले में युवक घायल होकर जमीन पर गिर गया जिसके बाद गोली मारने वाला शख्स अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गया।

कई मामलों में आरोपी रहा बदमाश राजू द्रोणावत शहर के मुंगी चौराहे के पास अपने मित्र के साथ बात कर रहा था। इस दौरान बाइक पर आए दो युवकों में से पीछे बैठे एक युवक ने राजू पर गोली चला दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें राजू अपने मित्र के साथ बात करता हुआ नजर आ रहा है। इसी दौरान बाईक पर सवार आए दो लोग में से एक राजू पर फायर करता है, राजू वहां से भागने की कोशिश करता है लेकिन गोली लगने से वो घायल होकर गिर जाता है। गोली लगने के बाद भी राजू खड़े होने की कोशिश करता है लेकिन राजू वहीं गिर जाता है। अचानक हुई इस घटना से इलाके अफरा तफरी मच गई। फिलहाल घायल राजू का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है, इधर घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सचिन शर्मा ने कहा की जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी। घटना के पीछे का कारण क्या था ये जांच के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

 

 

 

 

 

 

 

दिनदहाड़े हुई इस घटना का वीडियो सामने आया है।

विवाद की बात सामने आई


सूत्रों कि मानें तो किसी आपराधिक केस के विवाद में गोली चली है हालांकि घटना में प्रॉपर्टी विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस का कहना है की फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है, उसके होश में आने के बाद ही विवाद का कारण सामने आ पायेगा।