Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

अरवल में दिनदहाड़े ठेकेदार की हत्या, घर से बाहर बुलाकर मारी गोली

Blog Image
902

अरवल जिले में सोमवार को दिनदहाड़े हुई एक सनसनीखेज हत्या से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। अरवल के शहर तेलपा थाना क्षेत्र के अंधराचक गांव में अपराधियों ने एक ठेकेदार को घर से बाहर बुलाकर गोली मार दी। मृतक की पहचान 45 वर्षीय संजय पंडित के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, संजय पंडित मूल रूप से महावीरगंज गांव का रहने वाला था और वर्तमान में देवकुंड में मकान बनाकर रह रहा था। उसका अंधराचक गांव में भी मकान था, जहां वह पहले पोल्ट्री फार्म का संचालन करता था। हाल के दिनों में वह ग्रामीण इलाकों में भवन निर्माण ठेकेदार के रूप में काम कर रहा था।

घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। संजय पंडित अपने अंधराचक स्थित मकान में सफाई का काम करवा रहा था। इसी दौरान एक ऑटो और एक बाइक से आए अपराधियों ने उसे घर से बाहर बुलाया और बेहद नजदीक से गोली मार दी। गोली लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही शहर तेलपा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए।

इस हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिंह सिमी ने पुलिस उपाधीक्षक को मौके पर भेजा और मामले के जल्द खुलासे के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। इस एसआईटी का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक कृति कमल कर रही हैं।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। सूचना मिलने पर पूर्व स्थानीय विधायक महानंद प्रसाद समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सड़क पर धरना दिया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि इससे पहले हुए आंगनबाड़ी सेविका हत्याकांड का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है और अब यह नई वारदात अपराधियों के बढ़ते हौसले को दर्शाती है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही हत्याकांड के खुलासे का दावा कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post