Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

Pappu Yadav का बड़ा बयान: “जेल में डरकर रहता था, हत्या की साजिश हो सकती थी”

Blog Image
905

पटना। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से रिहाई के बाद पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बेऊर जेल में वे भय के माहौल में रह रहे थे और उन्हें आशंका थी कि उनकी हत्या कराई जा सकती है। शुक्रवार शाम पटना सिविल कोर्ट से सभी मामलों में जमानत मिलने के बाद वे रिहा हुए और दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

“गलत तरीके से गिरफ्तारी, प्रताड़ित किया गया”

पटना एयरपोर्ट पर पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार कर प्रताड़ित किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएमसीएच में उन्हें 24 घंटे में सिर्फ एक बोतल पानी दिया गया। जेल के भीतर यह डर बना रहता था कि किसी नए मामले में फंसाकर रिमांड पर ले लिया जाएगा।

कानून-व्यवस्था और बेटियों की सुरक्षा पर सवाल

सांसद ने बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में पुलिस की कार्रवाई संतोषजनक नहीं रही और गलत एनकाउंटर के जरिए वाहवाही लूटी जा रही है। पटना में एक छात्रा के साथ हुई दरिंदगी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सच बोलने वालों को सजा मिलती है और राजनीति में समझौता न करने की कीमत चुकानी पड़ती है।

नेताओं के समर्थन का जिक्र

पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें कई वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला। उन्होंने Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi, Digvijaya Singh, Jitan Ram Manjhi और Shivanand Tiwari समेत अन्य नेताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग नेताओं ने उन्हें पिता समान स्नेह और सहयोग दिया।

“लड़ाई व्यवस्था से है”

सांसद ने कहा कि उनकी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि व्यवस्था से है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो दुर्व्यवहार उनके साथ हुआ, उसकी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से करेंगे।

रिहाई के बाद पप्पू यादव ने पटना में कोचिंग सेंटर की छत से गिरकर जान गंवाने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि अब बिहार के लोगों को अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए स्वयं आगे आना होगा, क्योंकि केवल नेताओं या प्रशासन के भरोसे रहने से काम नहीं चलेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post