जयपुर: गुजरात विधानसभा के चुनावों की तैयारियों में लगी कांग्रेस ने राजस्थान के नेताओं को महत्व दिया है। चुनाव तैयारी के लिए लगाए 37 पर्यवेक्षकों में से 23 पर्यवेक्षक राजस्थान कांग्रेस से लगाए गए है। इनमें 13 मंत्री और 10 विधायक शामिल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की राजनीति को देखते हुए कांग्रेस ने पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा को गुजरात का प्रभारी बनाया। गुजरात के 22 विधानसभा क्षेत्रों में राजस्थान कांग्रेस के 13 मंत्री और दस विधायक पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए है। इसके साथ ही दो बोर्ड-निगमों के चेयरमैन और दो पूर्व सांसदों को भी विधानसभावार पर्यवेक्षक चुना गया है। पूर्व सांसदों में करण सिंह यादव और ताराचंद भगौरा के नाम चुने गए। इनको मिली जिम्मेदारी मंत्री सुखराम विश्नोई, बीडी कल्ला, उदयलाल आंजना, अर्जुन बामनिया, गोविन्द राम मेघवाल, शकुतंला रावत, राजेन्द्र यादव, अशोक चांदना, प्रमोद जैन भाया, महेन्द्रजीत मालवीय, विधायक गोपाल मीणा, अमित चाचाण, सुरेश मोदी, रामलाल मीणा, राजकुमार शर्मा, हाकम अली, अमीन , इन्द्राज गुर्जर, अशोक बैरवा, पानाचंद मेघवाल, धर्मेन्द्र राठौड़ और महेन्द्र गहलोत को जिम्मेदारी दी।