मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या चिंता बढ़ा रही है। बुधवार को प्रदेश में 7052 जांच में 53 नए पॉजिटिव मिले। इसमें भोपाल में 24 और इंदौर में 16 मरीज मिले है। प्रदेश के अलग-अलग अस्पताल में 12 मरीज भर्ती है। इनमें 2 ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। प्रदेश में अब तक 10 लाख 42 हजार 928 लोग संक्रमित हो चुके है। इनमें से 10 लाख 31 हजार 915 ठीक हो गए। वहीं, कोरोना के कारण 10 हजार 737 लोगों की जान जा चुकी है। बुधवार को 22 मरीज ठीक हुए। प्रदेश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 276 हो गई है। प्रदेश में भोपाल में 24, इंदौर में 16, बैतूल में 1, दतिया में 2, डिंडौरी में 1, ग्वालियर में 3, जबलपुर में 2, मुरैना में 1, नरसिंहपुर में 1, रायसेन में 1, टीकमगढ़ में 1 संक्रमित मिला है।