ललितपुर।  जनसंख्या नियंत्रण के संबंध में इस बार दो पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। पहला दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा जो 27 जून से 10 जुलाई तक चल रहा है। दूसरा  जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा जो 11 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय भाले बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस 11 जुलाई को मनाया जाएगा। इसी दिन से दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़ा शुरू हो रहा है। इस दौरान जनमानस के मध्य परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधन जिनमें गर्भ निरोधक इंजेक्शन अन्तरा साधन पर खास ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विश्व जनसंख्या दिवस की थीम परिवार नियोजन अपनाओ उपाय, लिखो तरक्की का नया अध्याय है।
परिवार कल्याण के नोडल अधिकारी डॉ सौरभ सक्सेना ने बताया कि विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़े के अवसर पर जनसाधारण को संवेदीकृत किये जाने के लिए विभन्न माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। उक्त पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन सेवा से सम्बन्धित सेवा प्रदाता, समस्त गर्भनिरोधक सामग्री एवं अन्य आवश्यक संसाधन (लाजिस्टिक) पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। जन संख्या स्थिरता पखवाड़ा (11 से 24 जुलाई तक) के दौरान विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएगी।
भरे जाएंगे बाक्स -
जनपद एवं ब्लॉक की समस्त सरकारी चिकित्सा इकाईयों पर कण्डोम बाक्स इन्स्टाल कराना तथा कण्डोम खपत के आधार पर उसमें नियमित कण्डोम भरे जाएंगे, साथ ही लक्षित समुदाय के मध्य गर्भ निरोधक साधनों का नियमित वितरण किया जाएगा।चिकित्सा इकाई पर बार-बार आने से बचने के लिए कंडोम और गर्भनिरोधक गोली के अतिरिक्त पैकेट लाभार्थियो को वितरित किए जाएंगे। दम्पत्ति सम्पर्क पखवाड़े के दौरान नव विवाहित दम्पत्तियों को आशा के माध्यम से शगुन किट का वितरण किया जाएगा।पखवाड़े के दौरान परिवार नियोजन काउन्सिलिंग एवं परिवार नियोजन के बास्केट ऑफ च्वाइस का अलग से स्टॉल लगाया जाएगा।पसंद आ रहे अस्थाई साधन -
अपर शोध अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि वर्ष 2021 में जनसंख्या पखवाड़े के दौरान  ज्यादातर लोगों ने अस्थाई साधनों को पसंद किया है। इनमें 30,644 ने कंडोम, 3317 ने माला एन, 3188 ने छाया, 1926 ने ईसीपी,  285 ने पीपीआईयूसीडी, 159 ने अंतरा, 72 ने कॉपरटी लगवाई। वहीं,05 महिलाओं व 01 पुरुष ने नसबंदी भी करवाई।