जयपुर | गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे पर एक लड़की ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। इस मामले में अब पीड़िता ने आरोप लगाया कि शनिवार रात को कुछ लोगों ने उसपर हमला किया और उसे जान से मारने की कोशिश की। उसके ऊपर हमलावरों ने कोई लिक्विड फेंका, जो उसके चेहरे और हाथ पर लगा।पीड़िता ने बताया कि उस पर शनिवार रात दो युवकों ने हमला किया। हमलावरों ने उसे धमकाते हुए कहा कि तू मानेगी नहीं ? केस क्यूं नहीं वापस ले रही है'। पुलिस ने बताया कि कुछ बदमाशों ने कालिंदी कुंज रोड पर पीड़िता पर स्याही जैसा कुछ फेंका था। शाहीन बाग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।