रामसनेहीघाट, बाराबंकी। नगर पंचायत रामसनेहीघाट के सुमेरगंज  में राजस्व एवं नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने नगर के मुख्य मार्ग से दुकानों व घरों के बाहर अवैध कब्जा हटाया। जानकारी के अनुसार नगर के सभी व्यापारियों को पूर्व में सूचित करते हुए नोटिस जारी कर दिया गया था। सुमेरगंज  कि दुकान के सामने सड़क पर किये गए अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटा लिया जाये। नहीं हटाने की स्थिति में प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। रामसनेहीघाट उपजिलाधिकारी ने  पुलिस व संयुक्त प्रशासन की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जेसीबी से अतिक्रमण उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए दीवाल तोड़ी गयी। जो दुकानदार सड़क में सीमेंट कंक्रीट कराए थे। उन्हें भी जेसीबी से उखाड़ा गया। ओर नगर पंचायत राम सनेही घाट के व्यपारियो व अधिकारियों मैं तीखी बहस भी हुई। इसी के साथ देवी गंज चौराहा पर भी जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। मौके एसडीम  विजय कुमार त्रिवेदी, ईओ पंकज श्रीवास्तव, कोतवाल विनोद बाबू मिश्र के साथ समस्त पुलिस व राजस्व की टीम मौजूद थी।