भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व-सहायता समूह की बहनों के साथ उमरिया जिले में बाँधवगढ़ टाइगर नेशनल पार्क क्षेत्र ताला में अर्जुन का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री के साथ कलेक्टर उमरिया कृष्ण देव त्रिपाठी, संचालक नेशनल पार्क राजीव मिश्रा, पुलिस अधीक्षक प्रमोद सिन्हा, वन मण्डल अधिकारी और अन्य अधिकारियों ने भी अर्जुन, आँवला, इमली, अशोक, जामुन, सीताफल, गुलमोहर के पौधे लगाये।