अहमदाबाद | गुजरात की जनता को महंगाई का एक और झटका लगा है| गुजरात गैस कंपनी ने भीषण महंगाई के बीच सीएनजी की कीमत में एक रुपए की वृद्धि कर दी है| इस मूल्य वृद्धि का सीधा बोझ  सीएनजी वाहन चालकों पर पड़ेगा| अब तक प्रति किलो सीएनजी रु. 74.26 में मिलती थी| एक रुपया बढ़ने के बाद प्रति किलो सीएनजी के लिए अब रु. 75.26 चुकाने होंगे| इस मूल्य वृद्धि का बोझ सीएनजी वाहन चालकों की जेब पर पड़ेगा| खासकर गुजरातभर में चलती ऑटो रिक्शा चालकों पर बोझ बढ़ेगा| जिसकी वजह से ऑटो रिक्शा के किराए में वृद्धि होगी और उसका असर यात्रियों पर होगा| दूसरी ओर मोरबी के सिरामिक उद्योग में उपयोग की जाती प्राकृतिक गैस की कीमत में वृद्धि की गई है| गुजरात गैस कंपनी ने इसकी कीमतों में रु 2.07 की वृद्धि की है| सिरामिक उद्योग को पहले रु. 42.61 में मिलता था| अब इसके लिए रु. 44.68 चुकाने होंगे|