रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उदयपुर पहुंचे। वह यहां पन्नाधाय उद्यान और प्रतिमा का लोकार्पण करने के लिए आए थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत अब दुनिया का ताकतवर देश बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दोनों देशों के बीच चल रहा युद्ध कुछ घंटे के लिए रोक दिया गया था। इस बीच हमने 22 हजार से ज्यादा भारतीय छात्रों को वहां से बाहर निकाला था। ऐसा न कभी हुआ है और न कभी होगा।

बता दें कि इससे पहले राजनाथ सिंह ने पन्नाधाय उद्यान और पन्नाधाय की 9.6 फीट ऊंची प्रतिमा का लोकार्पण किया। उदयपुर नगर निगम ने पन्नाधाय पार्क को 10 करोड़ रुपये की लागत से बनाया है। पन्नाधाय को याद करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, पन्नाधाय ने कभी इसकी चिंता नहीं कि वह समाज में कुमाता कहलाएंगीं, क्योंकि मेवाड़ साम्राज्य सुरक्षित रहे, यही उनका लक्ष्य था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए उन्होंने कुमाता होने के कलंक को बर्दाश्त करने की हिम्मत की।