अवैध खनन मामले में रांची में बुधवार को ईडी की छापेमारी के बाद प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीएम हेमंत सोरेन के करीबी कहे जाने वाले प्रेम प्रकाश के घर से कल दो एके 47 बरामद किया गया है। देर रात प्रेम प्रकाश को अरेस्ट कर लिया गया। हालांकि, ईडी की ओर से अभी इसको लेकर आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है।

रांची में प्रेम प्रकाश के ठिकानों पर सुबह 6  बजे शुरू हुई छापेमारी रात करीब 12 बजे तक यानी 18 घंटे तक चली। ईडी प्रेम प्रकाश से गुप्त ठिकानों पर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सासाराम में प्रेम प्रकाश के रिश्तेदारों के दो ठिकानों पर भी रेड डाली गई। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई के हाथ कई ऐसे दस्तावेज लगे हैं, जिनसे पीपी के संबंध अवैध खनन से जुड़े हैं।

जांच को पहुंचे ज्वाइंट डायरेक्टर व रांची पुलिस एके 47 की बरामदगी के बाद ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं रांची पुलिस के सार्जेंट मेजर अभिनव पाठक व अरगोड़ा थानेदार भी पहुंचे। जांच के बाद बाहर निकलने पर अरगोड़ा थानेदार ने कबूल किया कि हथियार रांची पुलिस के हैं। भूचाल भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने इस मामले में चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि प्रेम के जिस फ्लैट में हथियार मिले हैं, वह पिछले 25 दिनों से बंद था। सांसद ने दावा किया है कि एनआईए इस मामले में जांच करेगी तो पूरे महकमे में भूचाल आएगा।