अमेरिका में गोलीबारी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं अब रविवार को लॉस एंजेलिस में एक पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हो गए। इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी। गोली लगने से एक घायल की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं अभी तक किसी संदिग्ध को हिरासत में नहीं लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फायरिंग क्यों हुई।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दो अन्य घायलों की स्थिति सोमवार को स्थिर थी और चौथे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। साथ ही कहा कि जब तक वे अस्पताल पहुंचे तो दो लोग पहले ही गोली लगने से मर चुके थे। वहीं तीसरे व्यक्ति को बाद में मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में से दो की पहचान 27 वर्षीय डैनियल डनबर और 25 वर्षीय रैंडी टायसन के रूप में की है। इसकी जानकारी लॉस एंजिल्स काउंटी मेडिकल ने दी। वहीं इस घटना पर लोग सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।