राज्यसभा चुनाव के एक दिन बाद ही मुख्यमंत्री गहलोत ने कैबिनेट बैठक बुला ली है। सीएम गहलोत की अध्यक्षता में शनिवार दोपहर दो बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इसके आधे घंटे बाद यानी 2.30 बजे मंत्रीपरिषद की बैठक भी होगी। राज्यसभा चुनाव के ठीक एक दिन बाद ही होने वाली यह कैबिनेट चर्चा में है। कहा जा रहा है कि राज्यसभा चुनाव से पहले नाराज चल रहे विधायकों की समस्याओं पर ध्यान दिया जाएगा। जानकारों की मानें तो मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में विधायकों की प्रमुख समस्याओं पर विमर्श केन्द्रित होगा। कैबिनेट में कुछ विशेष प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। जिसमें छह विभागों के एक दर्जन से ज्यादा एजेंडे पर विचार होगा। बैठक में मानसून को लेकर भी चर्चा होगी। मौसम विभाग ने इस बार तेज बारिश की आशंका जताई है। वहां की आपदा प्रबंधन व्यवस्थाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी होंगे।