चंडीगढ़ में लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात को उसके मामा ने अंजाम दिया। घटना आज सुबह की हैं। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है और वह अपनी मां और भाई के साथ सेक्टर-41 में गवर्नमेंट क्वार्टर में रहती थी। मृतका की पहचान 22 वर्षीय अंजलि के रुप में हुई है। अंजलि पंजाब युनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी। 

जानकारी के मुताबिक आरोपी मामा ने भांजी के गले और छाती पर चाकू से दो से 3 वार कर उसकी जान ली। वहीं घटना के दौरान लड़की की मां और भाई भी घर पर थे। जिस कमरे में लड़की का भाई सोया हुआ था उसे बाहर से बंद कर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। घटना को अंजाम दे आरोपी भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश में है। थाना पुलिस ने आरोपी मामा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। आरोपी की पहचान झज्जर के सतबीर के रुप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिनों से अपनी बहन के पास सेक्टर 41 में रह रहा था। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने वर्ष 2007 में अपनी पत्नी का भी कत्ल कर दिया था।