राजस्थान में दो दिनों तक तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर गर्मी सताएगी। बुधवार से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने एक बार फिर से लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में दो दिन पहले पश्चिमी विक्षोम सक्रिय होने के बाद तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी लेकिन अब मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। गुरुवार और शुक्रवार को प्रचंड लू चलने के बाद तापमान में हल्की गिरावट की संभावना है। हालांकि, लू का कहर जारी रहेगा। 25 मई से राजस्थान में नौतपा शुरू होगा, जो दो जून तक चलेगा। ऐसे में फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।