देश को नशामुक्त बनाने के लिए काशियाना फाउंडेशन की ओर से अनेक कार्य किए जा रहे हैं। इनमें से एक है भारत यात्रा। काशियाना फाउंडेशन के सुमित सिंह बताते हैं कि उनकी भारत यात्रा का मकसद देश को नशामुक्त कर विश्वगुरू बनाना है। उन्होंने बताया हिंदुस्तान के 17 राज्यों के लगभग पांच करोड़ लोगों को जागरूक करने के लिए काशियाना फाउंडेशन की तरफ से नशा मुक्त भारत यात्रा का आगाज बुद्ध के पंचशील सिद्धांत से प्रेरित है। जहां भगवान बुद्ध ने मानव जाति को नशा से मुक्त करने की लिए न केवल संदेश दिया था बल्कि उसके उपायों को भी सुझाया था।काशियाना फाउंडेशन महज एक संगठन नहीं, बल्कि मानवता हेतु समर्पित भावना है। काशी से निकला यह अद्भुत विचार आज पूरे देश में मानव कल्याण के लिए काम कर रहा है। पूर्वांचल के भदोही में जन्मे सुमित के कुछ कर गुजरने का यह जुनून ही था कि अपने करियर को एक तरफ रख समाज के चिंतन में उन्होंने खुद को समर्पित कर लिया।