झारखंड के धनबाद जिले में भूस्खलन की वजह से मंगलवार रात चार लोगों की मौत हो गई। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी है। एसएसपी धनबाद ने बताया कि "धनबाद में प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पास एक अंडरपास निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई।"नबलियापुर क्षेत्र के प्रधानखंता रेलवे स्टेशन के पश्चिम केविन सिंदरी रेलवे लाइन के पास रेल अंडरपास कार्य के दौरान रात लगभग आठ बजे मिट्टी का मलबा ऊपर से गिरने से चार मजदूर दब गए। घटना के बाद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। मजदूर चिल्लाते हुए इधर-उधर भागने लगे। रात देर रात तक मलबे में दबे मजदूरों के शवों को नहीं निकाला जा सका। मिट्टी में दबने वाले मजदूरों की पहचान 45 वर्षीय निरंजन महतो, 40 वर्षीय पप्पू कुमार महतो, 30 वर्षीय विक्रम कुमार महतो और 25 वर्षीय सौरभ कुमार धीवर के रूप में हुई है। कार्य के दौरान रेलवे का कोई अधिकारी मौके पर नहीं था। बलियापुर थाना को सूचना दिए जाने के बाद भी 10 बजे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इससे लोगों में काफी आक्रोश है।