पंजाब महिला कांग्रेस की प्रधान बलबीर रानी सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम भेजे अपने त्यागपत्र में रानी सोढ़ी ने निजी कारणों से इस्तीफा देने की बात कही है।पत्र में उन्होंने इसके साथ यह भी लिखा है कि वह अब और भविष्य में भी पार्टी के साथ जुड़ी रहेंगी।जम्मू-कश्मीर के बाद पंजाब में भी कांग्रेस को झटका लगा है।पंजाब महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बलवीर रानी सोढ़ी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।कांग्रेस प्रधान सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में बलबीर सोढ़ी ने लिखा है कि वह अब अपनी जिम्मेवारी आगे नहीं निभा सकती है।कांग्रेस ने पिछले साल ही बलवीर रानी सोढ़ी को महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी।मगर एक साल से भी कम समय में उन्होंने आज पार्टी छोड़ दी है।गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें पंजाब महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति किया था। फगवाड़ा की बलबीर रानी सोढ़ी ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सदस्य भी थीं।