बाराबंकी। मौलाना मेराज अहमद ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष रहते हुए जिले की सभी विधानसभा सीटें जीत कर एक नया इतिहास लिखा था। वह हमेशा समाजवादी संघर्षों के पर्याय रहे। स्व. मौलाना मेराज अहमद पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की अद्भुत कला में माहिर सच्चे समाजवादी थे। उक्त विचार पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने रविवार को सपा कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. मौलाना मेराज अहमद की पुण्यतिथि पर व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्व. मौलाना मेराज के चित्र पर मार्ल्यापण श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री गोप ने कहा कि स्व. मौलाना मेराज निरंतर समाजवादी पाटब को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए संघर्षरत रहे। वह निरंतर कार्यकर्ताओं से जुड़कर उनको पाटब सिद्धांतों के साथ चलने की सीख देते थे। उसी का नतीजा था कि 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने सभी छ: विधानसभा सीटों पर समाजवादी परचम लहराया था। हम सबको उनकी बातों का अनुसरण करते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा का परचम लहराने ाक संकल्प लेना होगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा ने कहा कि स्व. मौलाना मेराज साहब के साथ मेरे आत्मीय रिश्ते थे। उन्होंने मेरे पिताजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का काम किया। वह बहुत ही संघर्षशील कर्मठ और जुझारू अध्यक्ष थे। विधायक धर्मराज सिंह ने कहा स्व. मौलाना मेराज से राजनीति में बहुत कुछ सीखने को मिला। उनकी कार्यशैली का मैं कायल था। सभा की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की एवं सभा का संचालन कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह वर्मा ने किया। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, अलीम किदवई, हुमायूं नईम खान, डॉ कुलदीप सिंह, रामचंद्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, राजेंद्र वर्मा पप्पू, अजय वर्मा बबलू, मोहम्मद सबाह, पूर्व प्रमुख हसमत अली गुड्डू, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान ने भी संबोधित किया। इस मौके पर हफीज भारती, इंतखाब आलम नोमानी, सुरेश चंद गौतम, सरोज मौर्य, आशीष सिंह आर्यन, सिराज उस्मानी, आकाश यादव, विजय कुमार यादव, शैलेंद्र सिंह आनंद, मनोज वर्मा, जग प्रसाद वर्मा, करन मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।