झारखंड के चतरा जिले में ससुराल से 25 वर्षीय महिला और उसकी दो साल की बेटी के जले हुए शव बरामद किए गए है। इसकी जानकारी पुलिस ने सोमवार को दी। पीड़ित विवाहिता की पहचान सुनीता देवी के तौर पर हुई है। सुनीता के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसे और उसकी बेटी को उसके ससुराल वालों ने जिंदा जला दिया है।यह घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात सदर थाना क्षेत्र के कानी चेनी गांव में घटित हुई। सदर निरीक्षक मनोहर करमाली ने बताया कि देवी की 55 वर्षीय सास को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति और ससुराल के अन्य सदस्य फरार हैं। अधिकारी ने बताया कि देवी की मां की शिकायत के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है।