महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर को गिरफ्तार किया। केतन तिरोडकर पर सोशल मीडिया के जरिए फडणवीस को धमकाने और उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया गया है।पूर्व पत्रकार केतन तिरोडकर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस पर ड्रग माफिया की मदद करने और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। मुंबई क्राइम ब्रांच ने तिरोडकर को गिरफ्तार करने के बाद अदालत के समक्ष पेश किया, जहां उन्हें तीन दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।