69 संंसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में उपचुनाव के लिए नामांकन के अंतिम दिन निरहुआ ने नामांकन कर दिया। उनके साथ भाजपा के स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सहित कई नेता मौजूद रहे। उधर समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव भी आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव ही नामांकन करेंगे। शहर में भाजपा, सपा के दिग्गजों समेत भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह, आम्रपाली दुबे समेत कई हस्तियों के पहुंचने से भीड़भाड़ के कारण शहर ठहर सा गया है।भाजपा से नामांकन के लिए दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ दिन में 11 बजे बिन्नानी गार्डेन से निकले, तो कलेक्ट्रेट पहुंचने में रास्ता भटक गए। ऐसे में उन्हें फिर से घूमकर नामांकन स्थल तक पहुंचना पड़ा। उनके साथ प्रस्तावक के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अरविंद जायसवाल, पूर्व विधायक वंदना सिंह और अखिलेश मिश्रा प्रस्तावक बनने के लिए मौजूद रहे। जबकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पहले ही नामांकन स्थल पर पहुंच गए थे। दिन में 11.57 बजे सभी लोग एक साथ पहुंचे।