सूरत | शहर के उधना क्षेत्र की महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय अशोक सोनवणे नामक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है| महिला का आरोप है कि उसकी बेटी के साथ अजय सोनवणी अश्लील हरकतें करता है और किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी देता है| महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अजय सोनवणे को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू की है| जानकारी के मुताबिक सूरत के उधना पुलिस थानान्तर्गत क्षेत्र में रहनेवाली महिला ने शिकायत की है कि उसके पड़ौस में रहनेवाला अशोक सोनवणे नामक शख्स उसकी मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करता हैं| इतना ही नहीं किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की धमकी भी देता है| महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उधना पुलिस ने अजय सोनवणे के खिलाफ केस दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया| अजय से पूछताछ में पता चला कि वह एक साप्ताहिक अखबार से जुड़ा हुआ है और अपनी यू ट्यूब चैनल भी चलाता है| अजय सोनवणे ने माना कि उसने पड़ौस में रहनेवाली मासूम बच्ची के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता है| जब कभी बच्ची घर में अकेली होती तब वह वहां पहुंच जाता और उसके साथ अश्लील हरकतें करता| किसी को कुछ बताने पर जान से मार देने की बच्ची को धमकी भी दी थी| पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने बच्ची से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और उसके जरिए भी उसे परेशान करता| परेशान होकर बच्ची ने अजय का नंबर ब्लॉक क दिया तो वह उसके घर पहुंच गया और अपना नंबर अनब्लॉक करवा दिया| उधना पुलिस ने पोक्सो समेत धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है|