गूगल ने अपने लेटेस्ट स्ट्रीमिंग डिवाइस क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को इस महीने की शुरुआत में फ्लिपकार्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसमें इसमें कीमत का खुलासा हो गया था, हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई थी। लेकिन अब, कंपनी ने फाइनली भारत में अपना स्ट्रीमिंग डिवाइस को लॉन्च कर दिया है। गूगल ने कहा कि क्रोमकास्ट विद गूगल टीवी, जिसे उसने पहली बार 2020 में पेश किया था, आज से फ्लिपकार्ट के माध्यम से भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा कि यह जल्द ही देश के अन्य रिटेल आउटलेट्स पर भी उपलब्ध होगा।

जहां तक ​​कीमत की बात है तो भारत में इस स्ट्रीमिंग डिवाइस की कीमत 6,399 रुपये है। हालांकि, लॉन्च ऑफर के रूप में, कंपनी इच्छुक खरीदारों को कई डील्स और डिस्काउंट ऑफर कर रही है। कंपनी ने कहा कि उसके स्ट्रीमिंग डिवाइस के खरीदारों को एक सरप्राइज कैशबैक कूपन मिलेगा, जिसका इस्तेमाल द बिग बिलियन डेज़ सेल 2022 में 9 जुलाई, 2022 को सुबह 12 बजे से 15 सितंबर, 2022 को रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है। यह एकमात्र स्नो कलर में उपलब्ध होगा।