बाराबंकी । शहर के सिविल लाइंस स्थित आवास पर समाजवादी पाटब के नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री  अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूर्व विधायक तथा वरिष्ठ नेताओं को पुना समाजवादी पाटब की प्रारंभिक सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर गोप  ने कहा कि समाजवादी पाटब युद्ध स्तर पर सदस्यता अभियान चला रही है। जो उत्साह लोगों में देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि 2024 में लोकसभा चुनाव में समाजवादी पाटब बहुत शानदार प्रदर्शन करने जा रही है। गरीबों, मजदूरों, बेसहारा लोगों की आवाज समाजवादी पाटब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान का कार्य जारी है केवल समाजवादी पाटब ही एक ऐसी पाटब है जो गांव गरीब,और प्रदेश का विकास कर सकती है। आप सभी प्रदेश वासियों से अपील करता हूं कि देश वा प्रदेश में लोकतन्त्र बचाना है तो समाजवादी पाटब के ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनें। आज जिन लोगों को सदस्य बनाया गया है यही लोग गांव शहर मोहल्लों में जाकर अधिक से अधिक सदस्य बनाने का काम करेंगे और सपा कार्यकर्ताओं की बदौलत 2024 के लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीट जीतकर अपना परचम लहराएंगे। समाजवादी पाटब प्रदेश में गरीब मजलूमों की आवाज और आम जनमानस की मूल भूत समस्याओं को लेकर मजबूत विपक्ष की भूमिका निभा रही है और निभाती रहेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डा कुलदीप सिंह,अजय वर्मा बबलू,फराजुद्दीन किदवई, नसीम कीर्ति,सुरेश गौतम,इंतखाब आलम नोमानी, हशमत अली गुड्डू, यशवन्त सिंह यादव, वीरेंद्र प्रधान, प्रद्युमन यादव पव्वा, हफीज सलमानी, आकाश यादव आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।