बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन पीने वाले नशे के लिए कानून तोड़ते रहते हैं। इनमें पढ़े लिखे और बेहतर कहे जाने वाले इंसान भी पीछे नहीं रहते। नशा इतना हावी हो जाता है कि मौका मिलते ही पड़ोसी राज्य झारखंड में प्रवेश कर जाते हैं। बांका पुलिस ने बीती रात सीमा पर एक ऐसे अधिकारी को नशे की हालत में गिरफ्तार किया जो इंडियल ऑयल लिमिटेड के बड़े ओहदे पर तैनात है। उसके साथ द गुर्गे भी दबोचे गए।बांका जिले की पंजवारा पुलिस ने रविवार रात चेक पोस्ट पर जांच-पड़ताल अभियान के दौरान  इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी सहित तीन लोगों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में तीनों व्यक्तियों के शराब पीने की पुष्टि हुई। तीनों को बांका पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।