शुक्रवार को सैफ अली खान और अनन्या पांडे के घर पर पुलिस स्पॉट की गई। पुलिस को उनके घर जाते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों के घर के बाहर पुलिस की गाड़ी दिखी और फिर पुलिस वाले उनके घर के अंदर गए। हालांकि फैंस को परेशान होने की जरूरत नहीं है। पुलिस किसी नेगेटिव वजह से स्टार्स के घर नहीं गई बल्कि वे तो एक इन्विटेशन के चलते दोनों के घर गए हैं।

मुंबई पुलिस एक इवेंट के लिए उन्हें इन्वाइट करने गई थी। इससे पहले मुंबई पुलिस को मलाइका अरोड़ा के घर पर स्पॉट किया गया था। तब भी पुलिस उन्हें इन्वाइट करने गई थी।इस वीडियो को शेयर करते हुए विरल भयानी ने लिखा, 'करीना कपूर खान और अनन्या पांडे को मुंबई पुलिस एक इवेंट में इन्वाइट करने आई। आपने क्या सोचा?' यूजर्स इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि आप कहना क्या चाहते हो।
 
करीना और अनन्या के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो करीना जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना के साथ आमिर खान लीड रोल में हैं। वहीं फिल्म में नागा चैतन्य भी हैं जो इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म में मोना सिंह भी हैं। इसके अलावा करीना ओटीटी डेब्यू भी कर रही हैं। वहीं अनन्या पांडे जो लास्ट गहराइयां में नजर आई थीं। वह अब फिल्म लाइगर में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ विजय देवरकोंडा लीड रोल में हैं। इसके अलावा वह खो गए हम कहां फिल्म में नजर आएंगी।