गोपालगंज के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र का एक लॉज में फांसी के फंदे से झूलता हुआ शव बरामद किया गया। बरामद शव की पहचान मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी अभय सिंह कुशवाहा के बेटा निर्भय सिंह कुशवाहा के रूप में की गई। निर्भय पिछले 1 साल पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन की पढ़ाई कर रहा था। लेकिन देर रात उसका शव लॉज में उसके कमरे से फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया।फिलहाल शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है। मृतक निर्भय सिंह कुशवाहा के पिता अभय सिंह कुशवाहा पेशे से एक ग्रामीण चिकित्सक है जो अपने बेटे को एक साल पूर्व सिपाया पोलटेक्निक कॉलेज में दाखिला कराया था।

मृतक के पिता ने बताया कि उसके साथ सीनियर द्वारा रैंगिंग की जाती थी जिसकी जानकारी उसने दी थी। जानकारी पाकर प्रिंसिपल से बात करने के लिए एक माह पहले गए थे लेकिन प्रिंसिपल नहीं मिले। मृतक फर्स्ट ईयर का छात्र था और उसकी परीक्षा मोतिहारी में होने वाली थी वह अपने घर आने के लिए फोन पर बात कर रहा था लेकिन देर रात उसकी शव उसके कमरे से बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज मामले कि जाँच में जुट गई है।