यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में जल्द ही मानसून दस्तक दे सकता है। यहां 16 व 17 जून को मानसून की पहली बारिश की संभावना जताई गई है।राजधानी दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं। यहां लू कहर बरपा रही है और पारा 40 डिग्री के ऊपर जाकर सितम ढा रहा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर आई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आने वाले एक से दो दिनों में लू की स्थिति खत्म होगी और धीरे-धीरे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।भीषण गर्मी के बीच मानसून ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। यहां के बाड़मेर में करीब छह घंटे तक मानसूनी बारिश होती रही। बारिश का आलम यह रहा कि कई जगहों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई और गाड़ियां तक पानी में डूब गईं।