चंडीगढ़। अकाली दल के नेता रवि करण काहलों ((Ravikaran Singh Kahlon Joins BJP)) भाजपा में शामिल हो गए। रवि कारण कहलों ने सुखबीर बादल पर गंभीर आरोप लगाया की वह पार्टी नहीं बल्कि लिमिटेड कंपनी चला रहे है। उन्‍होंने कहा कि सुखबीर पार्टी में रबड़ स्टैंप बन गए है। पार्टी बिक्रम मजीठिया चला रहे है।

काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को मिलेगा फायदा

काहलों के भाजपा में आने से पार्टी को गुरदासपुर लोक सभा सीट पर फायदा मिलेगा। क्योंकि 2022 के विधानसभा चुनाव में काहलो कांग्रेस के सुखजिंदर रंधावा जोकि गुरदासपुर में कांग्रेस के उम्मीदवार है, डेरा बाबा नानक सीट पर मात्र 234 वोटों से हारे थे।