बाड़मेर | गुजरात निवासी पांच लोग एक कार से बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।बाड़मेर जिले में शनिवार सुबह भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हो गए।हादसा जिले के गुडामालानी थाना अंतर्गत सिणधरी सांचौर हाईवे पर हुआ। सभी मृतक गुजरात के हैं, जो बाबा रामदेव के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गुडामालानी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही साथ मृतकों के शव भी मोर्चरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया है।