अकाली दल के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह कहलों का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। निर्मल सिंह कहलों काफी समय से बीमार चल रहे थे और अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। अमृतसर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में शुक्रवार रात करीब 2 बजे अंतिम सांस ली। उनके बेटे रवि कारण सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पिता निर्मल सिंह कहलों का अंतिम संस्कार रविवार को उनके गाँव दादूजोद में किया जाएगा। उनके निधन पर SAD अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने दुख जताया है। सुखबीर सिंह बादल ने ट्वीट कर लिखा, "अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर एस निर्मल सिंह कहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। कहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनकी दूरदर्शी सलाह को हमेशा याद रखा जाएगा। इस दुख की घड़ी में मैं कहलों परिवार के साथ हूं निर्मल सिंह कहलों हल्का फतेहगढ़ चूड़ियां सीट से विधायक चुनाव लड़ते रहे हैं। वर्ष1997 से 2002 तक पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत राज्य मंत्री रहे थे। वो वर्ष 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा के स्पीकर थे। उनपर भर्ती घोटाले से जुड़े एक मामले में आरोप लगाया लगे थे, लेकिन बाद में कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था।