बिहार के नालंदा में अपराधियों ने एक बार फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी है। बदमाशों ने मर्डर की वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैल दी। अपराधियों ने चंडी थाना क्षेत्र के गौढ़ापर गांव होमगार्ड के जवान के बेटे की लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी है। शुक्रवार की सुबह युवक की लाश उपरकी टाल से बरामद की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

मृतक की पहचान चंड़ी थाना क्षेत्र के बेलधन्ना गांव निवासी विजय कुमार के बेटे मुकेश कुमार के रूप में हुई है। पिता दीपनगर थाना में होमगार्ड के जवान हैं। शुक्रवार की सुबह शोच के लिए निकले लोगों ने युवक की लाश देखी। जिसके बाद यह खबर आग की तरफ पूरे गांव में फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे। बताया जाता है कि मृतक खेती करता था और खेत की देखरेख किया करता था। स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। लोगों को बीच यह चर्चा है कि हत्या के पीछे आपसी विवाद कारण हो सकता है।