भारत मौसम विभाग केंद्र चंडीगढ़ ने हरियाणा और पंजाब में आज भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। इसके बाद 11,12 जुलाई को हरियाणा व पंजाब में कहीं बारिश नहीं होने के संकेत दिए है। परंतु 13 जुलाई व 14 जुलाई को फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार 10 जुलाई को हरियाणा के झज्जर, रोहतक, जींद, भिवानी में अलर्ट जारी किया है। इसके अतिरिक्त अन्य 19 जिलों में भारी वर्षा हो सकती है। जबकि मौसम विभाग ने 13 जुलाई को 12 जिलों में बारिश होने का अनुमान दिया है। 14 जुलाई को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में भारी बारिश होने के संकेत दिए है। पंजाब के भी सभी जिलों में तेज बारिश के संकेत दिए है। हालांकि पंजाब के किसी जिले के लिए अलर्ट जारी नहीं किया।