झारखंड के गोड्डा जिले में हुए एक हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। दोनों लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं। इसी दौरान वे संतुलन खो बैठीं और उनकी टक्कर बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। 
पुलिस उपाधीक्षक शिव शंकर तिवारी ने बताया ने हादसा महागामा-पत्थरगामा मार्ग पर हुआ। दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर गोड्डा कस्बे की तरफ जा रही थीं। इस दौरान स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वे बोरवेल ड्रिलिंग मशीन से टकरा गई। हादसे के बाद लड़कियों को उपचार केलिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोजी मुर्मू और वर्णिका सोरेन के रूप में हुई है। दोनों गोड्डा के सेंट जोसेफ स्कूल की छात्रा थीं। 

गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र के शिवकिता गांव के पुल के पास ट्रक (बोरवेल गाड़ी) ने शनिवार की सुबह स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में दो नाबालिगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में रोजी मुर्मू 16 वर्ष और प्राणिका सोरेन उर्फ अलका सोरेन 14 वर्ष शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पांच घंटे तक सड़क जाम कर दी। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। रोजी मुर्मू 16 वर्ष पिता बारीक मुर्मू सुंदरपहाड़ी के झिलुआ गांव निवासी थी। पिता शिक्षक हैं और मां आंगनबाड़ी सेविका हैं। वहीं प्राणिका सोरेन उर्फ अलका सोरेन 14 वर्ष राजाभिट्ठा थाना क्षेत्र के आमडा तुलसीपुर गांव की थी। घटना की सूचना पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई। महागामा पुलिस के आश्वासन पर पांच घंटे बाद सड़क जाम हटाया गया। साथ ही परिजनों को 75 हजार मुआवजा दिया गया।