नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध तरीके से घुसे दो चीनी नागरिकों को सीमा सशस्त्र बल के जवानों ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी बिहार के सीतामढ़ी जिले से हुई, जिसके बाद उन्हें बिहार पुलिस के हवाले कर दिया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया, दोनों चीनी नागरिक भारतीय सीमा में करीब 300 मीटर अंदर दिखाई दिए थे। उनसे पूछताछ की गई। दोनों के पास भारतीय वीजा नहीं मिला, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया पकड़े गए चीनी नागरिकों की पहचान 30 वर्षीय लू लैंग और 32 साल के यू हेलेंग के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।पूछताछ के दौरान चीनी नागरिकों ने बताया, वे चीन से थाईलैंड पहुंचे थे। इसके बाद नेपाल के काठमांडू पहुंचे। यहां से साईकिल पर सवार होकर वे नेपाल बॉर्डर पर आ गए और 24 मई को दोनों अवैध तरीके से भारतीय सीमा में घुस आए। इसके बाद दोनों ने एक कार रेंट पर ली और वहां से नोएडा में रहने वाले कैरी नाम के दोस्त के पास पहुंच गए।