प्रदेश में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान 15 करोड़ लोगों को कोविड टीका लगाया जा चुका है। इतनी बड़ी संख्या में टीकाकरण करने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। अब तक यहां कुल 32.76 करो़ड की डोज दी जा चुकी है प्रदेश सरकार की ओर से टीकाकरण को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। पहले स्वास्थ्य कर्मियों और फिर फ्रंटलाइन वर्कर को टीका देने के बाद अब किशोरों का भी टीकाकरण किया जा रहा है। जून माह की शुरुआत में ही उत्तर प्रदेश ने टीकाकरण में बड़ी उपलब्धि हासिल की हैराज्य ने वयस्क आबादी के सौ फीसदी को वैक्सीन की पहली खुराक भी दी चुकी है, जबकि राज्य में 92 प्रतिशत से अधिक आबादी को पूरी तरह से टीके की डोज दी जा चुकी है। अब बाकी बचे आठ प्रतिशत लोगों के लिए अभियान चलाया गया गया है।सरकार ने 10 जनवरी से बूस्टर डोज देने की शुरुआत की। राज्य में अब तक लगभग 31. 52 लाख बूस्टर डोज दी जा चुकी हैं