रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा और पर्यटक स्थलों को जोड़ने के उद्देश्य से नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन पश्चिम मध्य रेलवे के स्टेशनों से होकर उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी के बीच 02 सितम्बर 2024 से किया जा रहा है. यह नई वंदे भारत दोनों दिशाओं में त्रि-साप्ताहिक रूप में सोमवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी.

उदयपुर से आगरा के बीच चलेगी वंदे भारत

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया कि नई वंदे भारत एक्सप्रेस पश्चिम मध्य रेल के कोटा, सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी से होकर गंतव्य को जाएगी. इस नई वंदे भारत गाड़ी संख्या 20981 उदयपुर सिटी-आगरा कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर सिटी से सुबह 05:45 बजे प्रस्थान कर, राणा प्रतापनगर 05:52 बजे आगमन, मावली 06:24 बजे आगमन, चंदेरिया 07:41 बजे आगमन, कोटा 09:50 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 11:00 बजे आगमन एवं गंगापुर सिटी 11:43 बजे आगमन कर दोपहर 14:30 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी.

कई स्टेशनों पर होगा ठहराव

वापसी की बात की जाए तो इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 20982 आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस आगरा कैंट से 15:00 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी 16:53 बजे आगमन, सवाई माधोपुर 17:38 बजे आगमन, कोटा शाम 19:00 बजे आगमन, चंदेरिया 21:35 बजे आगमन, मावली 22:35 बजे आगमन, राणा प्रतापनगर 23:12 बजे आगमन कर उदयपुर सिटी रात 23:45 बजे पहुंचेगी. यह वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में उदयपुर सिटी से आगरा कैंट के मध्य राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी.