जयपुर। देश के कई राज्यों में ठंड का कहल लगातार जारी है। वहीं उत्तर भारत में चल रही शीत लहर के बीच राजस्थान के बीकानेर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि चूरू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश के नौगोंग, छतरपुर जिले में 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी IMD ने दी है।