Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, NEET मामले में सख्त कार्रवाई का भरोसा

Blog Image
901

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि देश के युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीट (NEET) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शिकायतों के बाद केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था की गई है, ताकि मामले की जल्द सुनवाई हो और दोषियों को शीघ्र एवं कड़ी सजा मिल सके।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि देश के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकार छात्रों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, "छात्र शक्ति ही राष्ट्र शक्ति है और सरकार उनके अधिकारों एवं भविष्य की सुरक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठा रही है।"

जेपी नड्डा के बयान का किया बचाव

डिप्टी सीएम ने राज्यसभा में सदन के नेता एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि जब सरकार किसी मंत्री को संसद में अपना पक्ष रखने के लिए अधिकृत करती है, तो वह सरकार का आधिकारिक रुख प्रस्तुत करता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले मंत्रिपरिषद और संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श किया जाता है।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव स्वयं मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इसलिए उन्हें यह अच्छी तरह समझना चाहिए कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार के निर्णय किसी एक व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि मंत्रिपरिषद की सामूहिक सलाह और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता बनाए रखने और युवाओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post