Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

लखनऊ-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप, टेकऑफ से पहले रोकी गई उड़ान; जांच में कुछ नहीं मिला

Blog Image
902

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना मिली। विमान उड़ान भरने की अंतिम तैयारी में था, तभी मिली सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं और फ्लाइट को तत्काल रोक दिया गया।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट करीब 180 यात्रियों को लेकर लखनऊ से दिल्ली रवाना होने वाली थी। विमान सुबह लगभग 10:45 बजे टेकऑफ के लिए तैयार था और सभी यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। इसी दौरान विमान के शौचालय में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में बड़े अक्षरों में ‘BOMB’ लिखा हुआ था।

टिशू पेपर मिलने की सूचना मिलते ही केबिन क्रू ने एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी दी। एहतियात के तौर पर विमान को रनवे से वापस एप्रन में लाया गया और टेकऑफ रोक दिया गया।

यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान में सवार सभी 180 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद यात्रियों के सामान, कार्गो एरिया और विमान के हर हिस्से की गहन जांच शुरू की गई। मौके पर सीआईएसएफ, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीमों को तैनात किया गया।

कई घंटों चली तलाशी

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, कई घंटों तक चली सघन जांच और तलाशी अभियान के दौरान विमान के भीतर या आसपास कोई भी विस्फोटक सामग्री अथवा संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच में बम होने की सूचना झूठी साबित हुई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला किसी शरारती तत्व द्वारा दहशत फैलाने की कोशिश प्रतीत होता है। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विमान के शौचालय में वह टिशू पेपर किसने रखा था।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी

एयरपोर्ट प्रशासन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ कानूनी और सुरक्षात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से मामले की जांच कर रही हैं।

इस घटना के कारण फ्लाइट कई घंटों तक विलंबित रही, जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर साढ़े बारह बजे तक विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं मिली थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post