Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Weather Update: कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी

Blog Image
906

भोपाल। Madhya Pradesh में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने 3 फरवरी तक राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

बीते 24 घंटों के दौरान उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं सोमवार सुबह राज्य के कई शहरों में घना कोहरा भी देखने को मिला।

इन जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में विदिशा, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मुरैना, राजगढ़, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी और श्योपुरकलां जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी, वज्रपात और ओलावृष्टि की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में येलो अलर्ट

ग्वालियर, दतिया, भिंड, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रतलाम, उज्जैन, अशोकनगर, रीवा, सतना, दमोह और सागर जिलों में गरज-चमक और झंझावात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

घना कोहरा भी रहेगा असर

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कुछ हिस्सों में मंगलवार सुबह घना कोहरा भी देखने को मिल सकता है। 3 फरवरी को आगर मालवा, राजगढ़, गुना, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, भिंड, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सतना, पन्ना और रीवा जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

प्रशासन की अपील

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। तेज हवा, बिजली गिरने और ओलावृष्टि के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने को कहा गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post