Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 34 जिलों में बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट

Blog Image
904

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। राज्य के कई जिलों में गुरुवार रात से ही तेज बारिश का दौर जारी है, जो शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के 34 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खराब रहने की संभावना है। कई इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

प्रदेश के ग्वालियर से लेकर जबलपुर तक झमाझम बारिश का असर देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने जबलपुर, ग्वालियर, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, निवाड़ी, टीकमगढ़ और सिवनी जिलों में विशेष रूप से बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। वहीं राजधानी भोपाल और इंदौर में भी बादल छाए रहने और बारिश होने के आसार हैं।

गुरुवार को भी कई जिलों में मौसम का असर देखने को मिला। खरगोन, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि जबलपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, हरदा, देवास और बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश में मौसम इसी तरह खराब बना रह सकता है। 20 मार्च को बारिश की सबसे अधिक संभावना जताई गई है। 15 मार्च के बाद से राज्य में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है और फिलहाल जल्द राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post