Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

मध्य प्रदेश

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, भोपाल में नई कीमतों से जनता पर बढ़ा बोझ

Blog Image
904

भोपाल। देशभर में बढ़ती महंगाई के बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह नई दरें जारी कीं, जिसके बाद मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में ईंधन महंगा हो गया है।

जानकारी के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3.11 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें देर रात से लागू हो चुकी हैं। करीब चार साल बाद तेल की खुदरा कीमतों में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अब पेट्रोल 109.70 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इससे पहले इसकी कीमत 106.56 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं डीजल की कीमत 91.93 रुपए से बढ़कर 95.04 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

लगातार बढ़ रही महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वालों को अब हर महीने ज्यादा खर्च उठाना पड़ेगा।

तेल कंपनियों ने बताया घाटे का कारण

सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कंपनियों ने दावा किया है कि महंगे क्रूड ऑयल की वजह से रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा था।

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी पहले संकेत दिए थे कि अगर खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की गई तो तेल कंपनियों का घाटा एक तिमाही में 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच सकता है। हालांकि, मौजूदा बढ़ोतरी को घाटे की तुलना में अभी भी कम माना जा रहा है।

पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने की ईंधन बचत की अपील

हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से विदेशी मुद्रा बचाने और ईंधन का विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने अनावश्यक विदेश यात्राओं और सोने की खरीद को टालने की भी सलाह दी थी।

प्रधानमंत्री की अपील के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने भी अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का फैसला लिया था। उन्होंने मंत्रियों और विधायकों से भी ईंधन बचाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post