Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

राज्य / बिहार

बिहार विधानसभा में फिर उठा रामविलास पासवान की प्रतिमा का मुद्दा, हंगामे के बीच सरकार पर विपक्ष का हमला

Blog Image
903

पटना। बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की प्रतिमा पटना में स्थापित करने की मांग को लेकर एक बार फिर सदन का माहौल गरमा गया। कार्यवाही शुरू होते ही लोजपा के विधायक राजू तिवारी ने रामविलास पासवान को ‘बेचारा’ कहे जाने का मुद्दा उठाया, जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा हुआ।

शून्यकाल के दौरान लोजपा (आर) की विधायक बेबी कुमारी सहित अन्य सदस्यों ने भी राजधानी पटना में रामविलास पासवान की प्रतिमा लगाने की मांग दोहराई। इससे पहले आरजेडी विधायक कुमार सर्वजीत ने भी यह मांग उठाई थी, लेकिन उनके द्वारा पासवान के लिए ‘बेचारा’ शब्द के इस्तेमाल पर चिराग पासवान की पार्टी ने कड़ा विरोध जताया था। इसी को लेकर सदन में लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई है।

बजट सत्र के दौरान विपक्ष विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति में है। सदन के अंदर और बाहर महिला सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया जा रहा है और विपक्ष इस पर सरकार को कटघरे में खड़ा कर रहा है।

वहीं बिहार विधान परिषद में सोमवार को उपमुख्यमंत्री और राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमाफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी अंचलों में कम से कम दो बड़े भूमाफियाओं की सूची तैयार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अंचलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने यह भी घोषणा की कि शव वाहनों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा और इस व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू किया जा रहा है।

बजट सत्र के बीच जारी इन राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण सदन में आगे भी हंगामे के आसार बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post