Shopping cart

Subtotal: $4398.00

View cart Checkout

Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

उत्तर प्रदेश

रवि किशन और पवन सिंह को देखने उमड़ी भीड़ बेकाबू, भगदड़ और लाठीचार्ज में कई घायल

Blog Image
901

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा ब्लॉक में मंगलवार रात आयोजित एक निजी कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोरखपुर से सांसद एवं फिल्म अभिनेता रवि किशन और भोजपुरी गायक व बिहार विधान परिषद सदस्य पवन सिंह मंच पर पहुंचे। दोनों कलाकारों को देखने के लिए भारी संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे, लेकिन भीड़ के बेकाबू होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कार्यक्रम का आयोजन नगरा ब्लॉक के पूर्व प्रमुख अनिल सिंह और उद्यमी विनय सिंह के आवास पर किया गया था। यहां भोजपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ था, जिसमें रवि किशन, पवन सिंह समेत कई कलाकारों को प्रस्तुति देनी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही रवि किशन और पवन सिंह मंच पर पहुंचे, दर्शकों में उत्साह बढ़ गया। कुछ लोग सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। इस दौरान कुर्सियां फेंकी गईं, बैरिकेडिंग और टेंट को नुकसान पहुंचा तथा भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। इस दौरान कुछ लोगों के वीआईपी क्षेत्र में घुसने और तोड़फोड़ करने की भी खबर है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम स्थल के पास आम लोगों के लिए लगाए गए भोजन और नाश्ते के स्टॉल भी भीड़ की चपेट में आ गए, जहां नुकसान हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस और आसपास के जिलों से अतिरिक्त बल तैनात किया गया था, लेकिन भारी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में पवन सिंह अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहते नजर आ रहे हैं, "मैं कौन हूं, कहीं भी रहूं, लेकिन मेरे मालिक आप ही लोग हैं।"

वहीं, सचिन कुमार नाम के एक युवक ने आरोप लगाया है कि नगरा थाने के कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्क कर दी गई है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Post